सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस विभाग में एक बड़ी कार्रवाई की गयी है। ये कार्रवाई सहारनपुर रेंज के DIG अजय कुमार साहनी ने की है। DIG अजय कुमार साहनी ने जिले के मिर्जापुर थाने में तैनात रहे इंस्पेक्टर नरेश कुमार को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। इसको लेकर एक प्रेस नोट जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि, नरेश कुमार पर पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की 91 लाख की संपत्ति पत्नी के नाम कराने के आरोप की जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की गई है।
पढ़ें :- भाजपा कैबिनेट मंत्री और नेताओं के साथ पूर्व सपा सांसद डॉ एसटी हसन की वायरल फोटो पर उनका तंज, में तो पीडीए को मजबूत करने जा रहा हूँ
दरअसल, इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने थाना प्रभारी रहने के दौरान पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाला पुत्र अब्दुल वहीद की ग्राम मिर्जापुर पोल की बेनामी संपत्तियों को जमकर बेचा था। थाना मिर्जापुर इलाके में इकबाल की करीब 91.40 लाख रूपये की अनुमानित कीमत की 49.6 बीघा भूमि को इंस्पेक्टर ने अपने पद का दुरूपयोग कर अपनी पत्नी के नाम पर खरीद लिया था। इस मामले की जांच में इंस्पेक्टर दोषी पाए गए, जिसके बाद ये कार्रवाई की गयी है।