Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: मनोज कुमार सिंह बने प्रदेश के नए मुख्य सचिव, दुर्गा शंकर मिश्रा को नहीं मिला सेवा विस्तार

UP News: मनोज कुमार सिंह बने प्रदेश के नए मुख्य सचिव, दुर्गा शंकर मिश्रा को नहीं मिला सेवा विस्तार

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। तेज तर्रार अफसरों में गिने जाने वाले 1988 बैच के आईएएस अफसर मनोज कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं। कहा जा रहा था कि, दुर्गा शंकर मिश्रा को एक बार फिर से सेवा विस्तार मिल सकता है। हालांकि, चौथी बार उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिला और मनोज कुमार सिंह प्रदेश के मुख्य सचिव बनाए गए। आज दोपहर ही मनोज कुमार सिंह अपना कार्यभार संभालेंगे। मनोज कुमार सिंह मुख्य सचिव और IIDC दोनों होंगे।

पढ़ें :- BJP अगर ये सोच रही है कि वो सपा के ‘छात्र सभा’ के युवाओं को छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाने से रोक लेगी तो ये उसकी ग़लतफ़हमी है: अखिलेश यादव

बता दें कि, मनोज कुमार सिंह की गिनती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद अफसरों में होती है। यही वजह है कि पिछले काफी समय से कृषि उत्पादन आयुक्त और अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे थे।

इससे पहले मनोज कुमार सिंह ललितपुर, गौतम बुद्ध नगर, पीलीभीत और मुरादाबाद के जिलाधिकारी रह चुके हैं। ग्राम विकास आयुक्त की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी उन्होंने निभाई। मुरादाबाद के मंडल आयुक्त भी रहे हैं। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, ग्राम्य विकास, पंचायती राज जैसे महत्वपूर्ण विभागों के अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी भी उन्होंने बखूबी निभाई। वह भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय में संयुक्त सचिव भी रहे हैं।

 

पढ़ें :- एप्पल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड में आया कोर्ट का फैसला, सिपाही प्रशांत चौधरी दोषी करार
Advertisement