Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: गोरखपुर में अब वार्डों की संख्या बढ़ते ही बदले नाम, अब इस नाम से पहचाने जाएंगे

UP News: गोरखपुर में अब वार्डों की संख्या बढ़ते ही बदले नाम, अब इस नाम से पहचाने जाएंगे

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News:  उत्तर प्रदेश के गोरखपुर नगर निगम (Gorakhpur Municipal Corporation) में 32 गांव के शामिल होने के बाद वार्डों की संख्या 80 हो गई है। इससे पहले वार्डों की संख्या 70 थी। नए 10 वार्डों के साथ ही पुराने 40 वार्डों का नया नाम रखा गया है। ऐसे में अब 80 में से 50 वार्ड नए नाम से जाने जाएंगे। अलीनगर, तुर्कमानपुर से लेकर मिया बाजार वार्ड का नाम बदल दिया गया है।

पढ़ें :- विभिन्न जनपदों के चोरी की पांच बाइक व मास्टर चाभी के साथ एक शख्स गिरफ्तार

वहीं, वार्डों का नाम फिराक गोरखपुर, राम प्रसाद बिस्मिल से लेकर मत्स्येन्द्र नाथ के नाम से किया गया है। निगम में शामिल वार्डों के नाम बाबा राघव दास, बाबा गम्भीरनाथ नगर, रानीडीहा, मदन मोहन मालवीय, बडगो, संझाई, डॉ.राजेन्द्र प्रसाद नगर, मत्स्येन्द्र नाथ, मोहनपुर आदि नाम से हो गया है। इसके साथ ही कई पुराने वार्डों का नाम बदल दिया गया है।

पुर्दिलपुर का नाम विजय चौक, जनप्रिय विहार का नाम दिग्विजयनाथ कर दिया गया है। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि परिसीमन के प्रारूप को शासन ने मंजूरी दे दी है। निगम में शामिल 10 वार्डों के साथ अन्य वार्डों का नया नामकरण किया गया है। वार्डों के नाम महापुरुषों और स्थानीय लोगों के मांग पर किया गया है। अब इसे लेकर आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियों का निस्तरण कर परिसीमन को मंजूरी दे दी जाएगी।

Advertisement