एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में आज सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में दो मासूम सहित चार की मौत हो गई। बताया गया कि तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पढ़ें :- UP News : रामपुर में दिव्यांग दलित किशोरी से दूसरे समुदाय के युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार, गांव में भारी तनाव
बताया जा रहा है कि, हादसा थाना पिलुआ क्षेत्र में सुन्ना नहर के पास हुआ। बताया गया है कि पूरा परिवार नोएडा से मैनपुरी लौट रहा था। उसी दौरान कार चालक को नींद की झपकी आ गई, जिसके बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। कार की रफ्तार अधिक थी इस वजह से वो काफी दूर तक घिसटती हुई चली गई। हादसे के बाद कार सवारों में चीख पुकार मच गई।