शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक युवक ने एसपी कार्यालय में खुद के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। इसके बाद वहां पर हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कंबल डालकर किसी तरह से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक वो गंभीर रूप से झुलस चुका था। बताया जा युवक पुलिस के रवैये से परेशान था।
पढ़ें :- दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट, कनॉट प्लेस में भारी पुलिस फोर्स तैनात
यूपी के शाहजहाँपुर में एक युवक अपने पिकप चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराने पुलिस थाने गई लेकिन पुलिस वाले रिपोर्ट नहीं दर्ज की जिसके बाद से युवक ने SP ऑफिस के सामने पहुंच कर आग लगा लिया। pic.twitter.com/KfmEDkDIGB
— Priya singh (@priyarajputlive) March 5, 2024
बताया जा रहा है कि, युवक का नाम ताहिर अली है और वो कांट थाना क्षेत्र के गांव सिहरान का रहने वाला है। ताहिर अली ने मंगलवार सुबह करीब 11:45 बजे पुलिस के सुनवाई नहीं करने से परेशान होकर एसपी दफ्तर में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। लपटों से घिरे युवक को देखकर अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसे ताहिर को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
पढ़ें :- "CJP का आंदोलन एलन मस्क के इशारे पर", बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा आरोप, बोले-, देश के खिलाफ साजिश
*दिनांक 05.03.24 को ताहिर अली नामक व्यक्ति द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, शाहजहाँपुर पर आत्मदाह करने के सम्बन्ध मे श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक, शाहजहाँपुर महोदय की बाइट।* pic.twitter.com/Nw3eDfTX7W
— SHAHJAHANPUR POLICE (@shahjahanpurpol) March 5, 2024
मीडिया रिपोर्ट की माने तो, गाड़ी को लेकर विवाद था। ताहिर गाड़ी को लेकर लगातार चक्कर लगा रहा था लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही थी। इससे परेशान होकर उसने ये कदम उठाया है।
पढ़ें :- नौतनवा की रामलीला में अहिल्या उद्धार, गंगा अवतरण और सीता स्वयंवर का मंचन