Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: होली-ईद और रमजान को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी प्रशांत कुमार ने जारी किए ये आदेश

UP News: होली-ईद और रमजान को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी प्रशांत कुमार ने जारी किए ये आदेश

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। देश में सीएए (CAA)लागू होने के बाद से यूपी पुलिस प्रशासन अलर्ट (UP Police Administration Alert) हो गया है। किसी भी प्रकार की हिंसा को रोकने के लिए यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार (DGP Prashant Kumar) ने अधिकारियों को चेताया है। वहीं गुरुवार को डीजीपी ने प्रदेश में होली-ईद (Holi-Eid) और रमजान त्योहार (Ramzan)  को लेकर अलर्ट जारी किया है।

पढ़ें :- कानपुर में नकली सीमेंट का बड़ा खेल! ACC और अंबुजा के नाम पर रोजाना 1000 नकली बोरियां बेचने का आरोप

उन्होंने कहा कि संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी की जाएगी और अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती होगी। डीजीपी मुख्यालय (DGP Headquarters) ने विभिन्न समुदायों से उनके त्योहार को लेकर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी मांगी है। इसके साथ ही अधिकारियों को होली (Holi) और रमजान पर्व (Ramzan) पर प्रदेश में कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने का आदेश जारी किया गया है।

Advertisement