Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News : प्रेमिका से रंगरेलिया मनाने आए सिपाही को ग्रामीणों ने चोर समझकर पीटा, अब पुलिस हिरासत में

UP News : प्रेमिका से रंगरेलिया मनाने आए सिपाही को ग्रामीणों ने चोर समझकर पीटा, अब पुलिस हिरासत में

By santosh singh 
Updated Date

आगरा। यूपी पुलिस (UP Police) का सिपाही  शादीशुदा प्रेमिका से रंगरलियां मनाने उसके घर आया था। जब वो वहां से अंधेरे में भाग रहा था, तभी ग्रामीणों ने चोर समझकर दबोच लिया। इसके बाद सिपाही को बंधक बना लिया। फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

बताते चलें कि आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र (Khandauli Police Station) के नन्दलाल पुर में मंगलवार रात को अलीगढ़ पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मी ने शादीशुदा प्रेमिका के घर में पहुंच गया। चोरी छिपे भागने पर ग्रामीणों ने चोर समझकर धुनाई कर दी। इस बीच मौका देख प्रेमिका भाग  गई। आरोपी ने बताया कि वह अक्सर प्रेमिका से मिलने के रात में आता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

नंदलालपुर निवासी एक व्यक्ति फाउंड्री नगर की एक फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। वह बच्चों के साथ दिल्ली कार्यक्रम गए थे। पत्नी ने मंगलवार रात प्रेमी अवनीश को को बुला लिया। वह सेवला का रहने वाला है। अलीगढ़ पुलिस लाइन (Aligarh Police Line) में सिपाही के पद पर तैनात है। आरोप है वह अक्सर मिलने के आता था। पति के मना करने पर जान से मारने धमकी देता था। वह चोरी छिपे भाग रहा था। ग्रामीणों सुबह 4 बजे चोर चोर समझकर पकड़ लिया। उसके हाथ पैर बांधकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष राकेश चौहान (Police Station Head Rakesh Chauhan) ने बताया कि पीआरबी 112 (PRB 112) की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच करेगी।

Advertisement