Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News : योगी सरकार का भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन, टैक्स चोरी मामले में कानपुर के अपर आयुक्त राज्य कर शशांक शेखर पर गिरी गाज

UP News : योगी सरकार का भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन, टैक्स चोरी मामले में कानपुर के अपर आयुक्त राज्य कर शशांक शेखर पर गिरी गाज

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने कानपुर के अपर आयुक्त (ग्रेड-1) राज्य कर शशांक शेखर द्विवेदी (Additional Commissioner Grade One Shashank Shekhar Dwivedi) को मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। उनकी जगह पर केस्को के प्रबंध निदेशक आईएएस सैमुअल पाल एन (KESCCO Managing Director IAS Samuel Pal N) को प्रभार दिया गया है। पहली बार यह जिम्मेदारी एक आईएएस अधिकारी को दी गई है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

राज्य कर विभाग को टैक्स चोरी (Tax Evasion) को लेकर कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, वाराणसी और लखनऊ समेत कई जिलों से शिकायतें मिली हैं। सूत्रों के अनुसार कानपुर राज्य कर विभाग (Kanpur State Tax Department) में लंबे समय से शीर्ष अधिकारियों में आपसी खींचतान चल रही है। इन्हीं शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए अपर आयुक्त ग्रेड वन ने विभाग में तैनात एक अधिकारी के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे।

शशांक शेखर द्विवेदी मुख्यालय से अटैच

टैक्स चोरी से जुड़ी इस जांच में नीचे से ऊपर तक के कई अधिकारी फंस रहे थे। इस वजह से विभाग में अधिकारी दो गुटों में बंट गए और एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे। ऐसी ही शिकायतों के आधार पर अपर आयुक्त ग्रेड वन शशांक शेखर द्विवेदी (Additional Commissioner Grade One Shashank Shekhar Dwivedi) को मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement