Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में बेहोश हुए युवक की मौत, बड़ी संख्या में विधानसभा घेरने जा रहे थे कांग्रेसी नेता

UP News: कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में बेहोश हुए युवक की मौत, बड़ी संख्या में विधानसभा घेरने जा रहे थे कांग्रेसी नेता

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का घेराव करने निकले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की पुलिस से जमकर नोंकझोक हुई। इसके साथ ही दूसरे जिले से लखनऊ आ रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने जिले में ही रोक लिया और उन्हें नजर बंद कर दिया गया। वहीं, लखनऊ में काफी मशक्कत के बाद भी कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता विधानसभा नहीं पहुंच पाए। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डेन भेज दिया। इन सबके बीच विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए गोरखपुर के प्रशांत पांडेय की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि, बेहोशी की हालत में प्रभात पांडेय को सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें :- SIR असल में बड़े पैमाने पर है मतदाताओं का Shah Instigated Removal, दो चरणों में हटा दिए 7.8 करोड़ मतदाताओं के नाम: जयराम रमेश

कांग्रेस विधायक व यूपी विधानसभा में कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने विधान भवन में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास प्रदर्शन। इस दौरान उन्होंने यूपी की कानून व्यवस्था और किसानों का मुद्दा उठाते हुए सरकार से सवाल पूछा। उन्होंने विधानसभा में कार्रवाई के दौरान भी सवाल उठाए और कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं को जिलों से प्रदर्शन के लिए लखनऊ नहीं आने दिया जा रहा है। इस पर संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि किसी भी अव्यवस्था को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन काम कर रहा है।

कांग्रेस नेताओं को किया हाउस अरेस्ट
बुधवार को कांग्रेसी नेताओं का लखनऊ पहुंचना शुरू हुआ। उन्हें रोकने के लिए जिलों में कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया। इसके साथ ही जगह-जगह बैरीकेडिंग कर दी गई। लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवानों की तैनाती कर दी गई। कांग्रेस कार्यालय के बाहर मौजूद नेताओं की गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी गई।

पढ़ें :- पेपर लीक-बेरोजगारी-महंगी शिक्षा के खिलाफ जस्टिस मोर्चा की ‘जेन जी कनेक्ट यात्रा’ पहुंची प्रयागराज, युवाओं से 2 अक्टूबर को 'लखनऊ चलो' का आह्वान

प्रदर्शन में शामिल एक युवक की मौत
वहीं, कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक बड़ी घटना भी हुई। प्रदर्शन में शामिल गोरखपुर के प्रभात पांडेय की जान चली गयी। युवक को बेसुध हालत में कांग्रेस के मुख्यालय से सिविल अस्पताल लाया गया था, यहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि, मृतक युवक गोरखपुर से कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आया था। घटना की जानकारी होने पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी सिविल अस्पताल पहुंचे हैं। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी बेहोश हो गए थे।

Advertisement