UP Non-Stop Rain Alert: पूर्वी नम हवाओं ने राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में मौसम सुहावना बना दिया है, और तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने यूपी के 18 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान अगले 24 से 36 घंटे तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में रुक रुककर बारिश का दौर बना रहेगा।
पढ़ें :- मुंबई ATS ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े रैपिडो ड्राइवर मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को किया गिरफ्तार, PM मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
आईएमडी के मुताबिक, आज यानी बुधवार (18 सितंबर) को जालौन, हमीरपुर, इटावा, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, हाथरथ, मथुरा, अलीगढ़ और औरया समेत यूपी के 11 जिलों में झमाझम बारिश होगी। दूसरी तरफ, पूर्वी यूपी के सोनभद्र, चंदौली, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया सहित आस पास के जिलों में भी रुक रुक कर बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, पूर्वी नम हवाओं से यूपी का मौसम बदल गया है। जिससे अगले 24 से 36 घंटे तक अलग अलग जिलों में रुक-रुककर बारिश होगी। इससे पहले मंगलवार को यूपी के 26 जिलों में बारिश हुई। इस दौरान सोनभद्र में सबसे ज्यादा 74.5 मिमी बारिश दर्ज की गयी। इस दौरान 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलती रही थी।