UP PCS Officers Transfer : यूपी (UP) की योगी सरकार (Yogi Government) ने देर रात पीसीएस अधिकारियों (PCS Officers) का तबादला किया गया है। बता दें कि छह पीसीएस अफसर (PCS Officers) इधर से उधर किए गए हैं। गोरखपुर, मथुरा समेत छह जिलों में बदलाव किया गया है। इस संबंध में सरकार के तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है।
पढ़ें :- भगवान के दानपात्र से चोरी के बाद दुनियाभर के निवेशक खींच रहे अपना हाथ, उन्हें भी सता रहा डर: अखिलेश यादव
जारी आदेश के मुताबिक, अनूप कुमार मिश्रा को विशेष कार्य अधिकारी गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण से नगर मजिस्ट्रेट मथुरा और प्रभारी मजिस्ट्रेट मंदिर परिसर मथुरा बनाया गया हैं। राकेश कुमार नगर मजिस्ट्रेट मथुरा और प्रभारी मजिस्ट्रेट मंदिर परिसर मथुरा से एडीएम वित्त एवं राजस्व हमीरपुर बनाए गए हैं।
वहीं राजेश कुमार एडीएम न्यायिक कानपुर नगर से एडीएम नागरिक आपूर्ति कानपुर नगर, प्रतीक्षारत रिंकी जायसवाल मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) गोंडा, प्रतीक्षारत महेश प्रकाश एडीएम न्यायिक कानपुर नगर और अजय कुमार को एसडीएम कानपुर विकास प्राधिकरण से फिरोजाबाद नगर निगम का अपर नगर आयुक्त नियुक्त किया गया हैं।