UP Police Constable Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल सिविल पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में सफल अभ्यार्थी अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में शामिल होंगे। बोर्ड ने बताया कि लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की सूची आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध करा दी गई है।
पढ़ें :- पीलीभीत में मेले के दौरान महिलाओं से अभद्रता, चार मनचलों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हाथ जोड़कर मांगी माफी
उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती – 2025 की लिखित परीक्षा के परिणाम का प्रकाशन बोर्ड की वेबसाइट पर किया गया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर एवं जन्मतिथि अंकित कर देख सकते हैं । लिखित…
— Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (@upprpb) July 31, 2026
इसके साथ ही दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए श्रेणीवार कटऑफ भी जारी कर दी गई है। डीवी/पीएसटी 17 अगस्त 2026 से प्रस्तावित है। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर कटऑफ और अपने सामान्यीकृत अंक देख सकते हैं।
पढ़ें :- विनोद साहनी हत्याकांड: मृतक के बेटे ने अखिलेश यादव को लिखा पत्र, पुलिसकर्मियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए लगाए गंभीर आरोप
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
- यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- स्क्रीन पर अपना परिणाम देखें।
- भविष्य के लिए उसका प्रिंट या पीडीएफ सुरक्षित रख लें।