Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर नवीन एनकाउंटर में ढेर, मकोका मामले में था फरार

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर नवीन एनकाउंटर में ढेर, मकोका मामले में था फरार

By Abhimanyu 
Updated Date

Lawrence Bishnoi gang’s sharp shooter Naveen killed: यूपी के हापुड़ में बुधवार देर रात लॉरेंस विश्नोई गैंग के शार्प शूटर नवीन कुमार पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। उस पर यूपी और दिल्ली में 20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे और वह दिल्ली में मकोका के केस में वांछित था। यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस अभियान को अंजाम दिया।

पढ़ें :- जालौन के खेत में चल रही थी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री, ATS की रेड में 5 करोड़ की मेफेड्रोन बरामद; दो गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, नवीन कुमार लॉरेंस गैंग का सक्रिय सदस्य और शार्प शूटर था। वह दिल्ली के थाना फर्श बाजार क्षेत्र में दर्ज हत्या और मकोका के मामले में फरार था। नवीन लॉरेंस गैंग के कुख्यात सदस्य हाशिम बाबा के साथ मिलकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था। दो राज्यों की पुलिस और एसटीएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई थी। बुधवार रात नवीन की लोकेशन हापुड़ में मिलने के बाद टीम ने स्थानीय पुलिस को अलर्ट किया।

पुलिस ने बताया कि दिल्ली रोड स्थित आनंद विहार आवासीय कालोनी में बाइक से जा रहे बदमाश नवीन कुमार को टीम ने रुकने के इशारा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में पुलिस की फायरिंग में गोली लगने से बदमाश मौके पर ही गिर गया। घायल बदमाश को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मुठभेड़ में एसटीएफ का एक जवान और दिल्ली स्पेशल सेल का एक सिपाही भी घायल हुआ है।

Advertisement