UP Rain Alert : आज छठ महापर्व का तीसरा दिन है और निर्जला व्रत का शुभारंभ हो गया है। शाम के समय डूबते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि कल सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ व्रत संपन्न होने वाला है। इस बीच, यूपी में मौसम करवट लेने वाला है। रविवार को 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में खराब मौसम छठ घाटों पर व्रतियों की मुश्किलें बढ़ा सकता है।
पढ़ें :- दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना, AQI 478 तक पहुंचा, इन राज्यों में बर्फबारी, राजस्थान में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 48 घंटों में पूर्वी और पश्चिमी यूपी के 20 से अधिक जिलों में घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिल सकती है। यानी ठंडक में इजाफा होगा। इसके अलावा, पश्चिमी यूपी के 18 जिलों में हल्की बूंदा-बांदी की संभावना है। रविवार को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा और बुलंदशहर में बारिश हो सकती है। इसके अलावा, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं और उनके आसपास के जिलों में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में छिटपुट बारिश के उपरान्त उत्तरी-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा। जिससे 16-18 नवम्बर के दौरान दिन और रात के तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभावना है। जिसके चलते तापमान सामान्य के करीब पहुंचने के साथ ही ठंड में बढ़ोत्तरी होने के साथ ही कोहरे में भी वृद्धि हो सकती है।