Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Rain Alert : यूपी में मानसून की एंट्री, कल से 40 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

UP Rain Alert : यूपी में मानसून की एंट्री, कल से 40 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

By santosh singh 
Updated Date

UP Monsoon Update: यूपी में मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। कई जिलों में अब तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून एक्सप्रेस के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं। 25 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश, जबकि 26 जून से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बरसात हो सकती है।

पढ़ें :- राजकुमार भाटी ने बदला धर्म! भाजपा ने पूछा- क्या यही सपा का मूल चिंतन? VIDEO वायरल होते ही राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दी सफाई

प्रदेश के मौसम विभाग के प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि छिटपुट बारिश प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हो रही है और यह दो दिनों तक चलती रहेगी। बारिश का अच्छा फ्लो 26 जून से बन रहा है। वहीं, 27 और 28 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है।

मॉनसून की एंट्री के बाद मौसम विभाग ने सोनभद्र, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली,गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, संत रविदास नगर, जौनपुर और सिद्धार्थ नगर में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही बदायूं,गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, कासगंज, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

प्री-मानसूनी बारिश ने दी राहत

पढ़ें :- Video-रामलीला में 69 साल के रामप्रसाद तिवारी का खतरनाक स्टंट, 60 फीट से मौत की छलांग लगाकर हैं जिंदा..., लोग बोले- चमत्कार है

इसके पहले सोमवार को राजधानी लखनऊ समेत यूपी के ज्यादातर जिलों में प्री- मानसूनी बरसात हुई। इसके बाद मौसम खुशगवार हो गया। सोमवार को लखनऊ में 7.1 मिमी, वाराणसी में 14 मिमी से अधिक पानी बरसा। अलीगढ़ में 10.2 मिमी बरसात रिकार्ड हुई। बाराबंकी, गोरखपुर, बहराइच, फतेहगढ़, बरेली, मेरठ, आगरा समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बरसात हुई।

दक्षिण पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। इस क्रम में यह आज गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों तथा दक्षिणी पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सुदूर दक्षिण भाग में आगे बढ़ा और यूपी में ललितपुर से दाखिल हुआ। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह और मोहम्मद दानिश के मुताबिक, कल से प्रदेश में अच्छी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। मानसून के पूरे प्रदेश में फैसले से भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

Advertisement