Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP rain alert: यूपी में बदलेगा अभी और मौसम का मिजाज, इन क्षेत्रों में हो सकती है बारिश

UP rain alert: यूपी में बदलेगा अभी और मौसम का मिजाज, इन क्षेत्रों में हो सकती है बारिश

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP rain alert: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई दिनों से तेज हवाओं के साथ कई क्षेत्रों में बारिश भी हो रही है। अब सोमवार को पूर्वी तराई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जारी किया गया है। साथ ही हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। वहीं 18 से 20 अप्रैल के बीच एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाके में दोबारा बूंदाबांदी की परिस्थितियां बन रही हैं।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार से अगले दो दिनों तक तेज हवा और बूंदाबांदी का दौर थमेगा। हालांकि, ये 18 अप्रैल तक प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं तेज धूप खिलने से दिन-रात के पारे में बढ़ोतरी भी देखने को मिलेगी। सोमवार के बाद प्रदेश में फिलहाल बूंदाबांदी का दौर थमने के संकेत हैं। इसके बाद अगले दो दिनों तक पारे में बढ़ोतरी आएगी।

इन जिलों में गरज चमक संग वज्रपात की संभावना
सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर एवं आसपास के इलाकों में गरज चमक संग वज्रपात की संभावना है।

 

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई
Advertisement