लखनऊ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Western UP) में सोमवार को मौसम (Weather) में आंशिक परिवर्तन के आसार हैं। तापमान में गिरावट हो सकती है। लेकिन, बाकी जगहों पर रविवार जैसा ही मौसम (Weather) बना रहने की संभावना है। मंगलवार को पूरे प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे हैं। इससे तापमान में दो से चार डिग्री की कमी दर्ज की जाएगी। रविवार को झांसी, प्रयागराज और अमेठी में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ (Regional Meteorological Center Lucknow) के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह (Senior scientist Atul Kumar Singh) ने बताया कि पश्चिमी यूपी (Western UP) सोमवार से ही छिटपुट बारिश की शुरुआत हो जाएगी। तराई वाले क्षेत्रों में इस बारिश की वजह से तापमान में भी दो से चार डिग्री की गिरावट की उम्मीद है।
मंगलवार को पूरे प्रदेश में बारिश होगी। बुधवार और गुरुवार को भी कई इलाकों में ये बारिश जारी रह सकती है। इस दौरान कई जगह 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। इससे मौसम में राहत मिल सकती है। अतुल ने बताया कि इसके बाद पांच जून से गर्मी बढ़ना शुरू होगी। तापमान में तीन से पांच डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। पछुवा हवा चलेगी।
इन जिलों में मेघगर्जन व वज्रपात की संभावना
देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में मेघगर्जन व वज्रपात की संभावना है।
पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई