Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Rain Alert : यूपी में फिर मौसम लेगा यू-टर्न, मौसम विभाग ने 3 दिनों तक बारिश,आंधी का अलर्ट किया जारी

UP Rain Alert : यूपी में फिर मौसम लेगा यू-टर्न, मौसम विभाग ने 3 दिनों तक बारिश,आंधी का अलर्ट किया जारी

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ: यूपी में पिछले दो दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। तेज धूप निकल रही है, जिससे तापमान में काफी वृद्धि देखने को मिली है। लोगों को तेज गर्मी का हुआ। इसी बीच मौसम विभाग (Meteorological Department) ने पश्चिमी विक्षोभ  (Western Disturbance)  सक्रिय होने के कारण एक बार फिर बड़े बदलाव का अलर्ट जारी किया है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

प्रदेश में एक बार फिर से मौसम का यू-टर्न लेने जा रहा है। गुरुवार से अगले 4 दिन तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग (Meteorological Department) के अनुसार बुधवार को पहाड़ों पर सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ प्रदेशवासियों को गर्मी से फिर राहत दिलाएगा। पूर्वी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 17 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल तक हल्की बारिश होने तथा तेज रफ्तार हवा चलने की संभावना है। मौसम परिवर्तन होने से लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग का आगामी 3 दिनों तक इन जिलों में बारिश,आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी के अधिकांश जिलों में बारिश, आंधी का अलर्ट ​जारी किया है। जिसमें सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर,मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच,लखीमपुर खीरी, सीतापुर में आंधी बारिश और वज्रपात की संभावना है।

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई
Advertisement