लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हुई तो कई जगह तेज रफ्तार हवाएं चलीं। ज्यादातर इलाकों में तेज धूप निकलने तथा मौसम में नमी होने के कारण उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल दिखे। इसी बीच मौसम विज्ञान विभाग (Meteorological Department) ने राहत भरी भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग (Meteorological Department) बुधवार को भी उत्तर प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने तथा बिजली गिरने के आसार है। इसके साथ ही तेज रफ्तार हवा चलने की चेतावनी भी मौसम विभाग (Meteorological Department) की ओर से जारी की गई है। मौसम विज्ञान विभाग (Meteorological Department) के अनुसार बुधवार को लखनऊ में बीच-बीच में बादलों की आवाजाही रहेगी। दिन में आसमान साफ रहेंगे और तेज धूप खिलेगी। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
पढ़ें :- IND vs NZ 1st T20I Live : आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा पहला टी20, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच
उत्तर प्रदेश उप प्रभाग दैनिक मौसम पूर्वानुमान दिनांक 28-05-2025 https://t.co/KCE1mPWm0z
— मौसम केंद्र, लखनऊ – IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) May 28, 2025
यूपी के 30 जिलों में बिजली गिरने के साथ तेज बारिश का अलर्ट
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
मौसम विभाग (Meteorological Department) ने सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, फर्रुखाबाद, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं में बिजली गिरने के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
यूपी में अगले 5 दिन तक बारिश का अलर्ट
2 DAY'S WEATHER FORECAST AND WARNINGS OF UTTAR PRADESH DATED 27.05.2025 pic.twitter.com/XvkPGoRkcx
— मौसम केंद्र, लखनऊ – IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) May 27, 2025
पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह (Meteorologist Dr. Atul Singh) ने बताया कि उत्तर प्रदेश में आने वाले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाएगी। उसके बाद फिर से अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी होगी। प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश, तेज रफ्तार हवाएं तथा बिजली गिरने की संभावना आने वाले 5 दिनों तक बनी रहेगी।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 30 मई तक यूपी में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस दौरान 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी आशंका है। गौरतलब है कि बीते 48 घंटे में 8 शहरों में बरसात हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि 31 मई तक मौसम यूं ही सुहावना बना रहेगा।