UP Rainfall Hailstorm Update : यूपी में राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बेमौसम बरसात ने एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश और तेज हवा ने लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। हालांकि, तेज हवा के चलते फसलों को नुकसान हुआ है, कई जिलों में खड़ी फसलें तेज हवा की वजह से गिर गयी हैं। वहीं, प्रदेश के चार दर्जन से अधिक जिलों में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं।
पढ़ें :- कांग्रेस के कार्यक्रम में युवक, बोला- मोदी कहीं नहीं जाएंगे, मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा मोदी क्या? मोदी का बाप भी जाएगा
मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी के चार दर्जन से अधिक जिलों में रविवार को बरसात के साथ ओलावृष्टि और वज्रपात का भी पूर्वानुमान हैं। सोमवार से आसमान साफ होगा और धूप निकलने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ समेत आसपास के जिलों में सुबह से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। बरसात के साथ तेज हवा भी चलेगी।
लखनऊ में गिरा पारा
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, राजधानी लखनऊ में हवा की रफ्तार 40 किमी. प्रति घंटे के आसपास थी। दिन भर में दो मिमी के करीब बारिश रिकाॅर्ड हुई। दिन का तापमान शुक्रवार को 30.5 डिग्री था, जो शनिवार को लुढ़ककर 26.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि बादलों के घिरे रहने के कारण न्यूनतम तापमान शुक्रवार के 12.1 के मुकाबले 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
इन जिलों में बारिश की चेतवानी
पढ़ें :- यूपी में वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल-कार्यालय
रविवार को राजधानी लखनऊ के अलावा प्रदेश के जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद व अन्य आस-पास के जिलों में बारिश के आसार हैं।