Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी STF की बड़ी कार्रवाई: 1.25 लाख का इनामी बदमाश ललन सिंह एनकाउंटर में ढेर, 7 हत्याओं का था आरोपी

यूपी STF की बड़ी कार्रवाई: 1.25 लाख का इनामी बदमाश ललन सिंह एनकाउंटर में ढेर, 7 हत्याओं का था आरोपी

By Harsh 
Updated Date

लखनऊ: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने सोमवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के कुख्यात अपराधी ललन सिंह उर्फ लल्लन सिंह को सहारनपुर में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। पुलिस के मुताबिक, ललन पर कुल 1.25 लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह उत्तर प्रदेश व बिहार में हत्या, बैंक डकैती, लूट और पुलिस पर हमले जैसे कई संगीन मामलों में वांछित था।

पढ़ें :- अजय देवगन की फिल्म से प्रेरित होकर बेटे ने किया पिता का मर्डर, 2000 KM दूर से आया और रातों-रात फरार

एसटीएफ को ललन सिंह की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद टीम ने सहारनपुर के सरसावा-नकुड़ रोड पर घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि रोकने की कोशिश किए जाने पर ललन और उसके साथी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में ललन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि, उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।  

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, बिहार के समस्तीपुर निवासी ललन सिंह पर दो दरोगाओं, एक बैंक कैशियर और एक सुरक्षा गार्ड समेत सात लोगों की हत्या के आरोप थे। इसके अलावा वह कई बैंक डकैती, कैश वैन लूट और सरकारी हथियार लूटने जैसी वारदातों में भी नामजद था। उसके खिलाफ वाराणसी और चंदौली समेत कई जिलों में गंभीर मुकदमे दर्ज थे। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर वाराणसी पुलिस की ओर से एक लाख रुपये और चंदौली पुलिस की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बताया जा रहा है कि ललन के दो सगे भाई भी पहले अलग-अलग पुलिस मुठभेड़ों में मारे जा चुके हैं। 

Advertisement