Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Storm Rain Alert : अगले कुछ घंटों में तेजी से बदलेगा यूपी का मौसम, 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

UP Storm Rain Alert : अगले कुछ घंटों में तेजी से बदलेगा यूपी का मौसम, 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

By Abhimanyu 
Updated Date

UP Storm Rain Alert : आज 9 मई को फिर एक बार यूपी का मौसम करवट लेने वाला है। राज्य में आंधी 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, ओले गिरने की भी संभावना है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर-पश्चिमी यूपी के ऊपर मध्य क्षोभमंडल स्तरों में एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मौजूद है। लोगों को खुले में न जाने की सलाह दी गयी है।

पढ़ें :- UP Rain Alert : लखनऊ समेत यूपी के 50 से अधिक जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट, म‍िलेगी भीषण गर्मी से राहत

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी यूपी में 9 मई की शाम में गरज, बिजली और तेज हवाओं (गति 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक) के साथ कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। शनिवार को 17 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। नोएडा, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, कानपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, गाजीपुर, बलिया, बांदा, फतेहपुर और प्रयागराज में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। इससे पहले शुक्रवार को आगरा और जालौन में बारिश हुई और मऊ में ओले भी गिरे। इसके अलावा, 13 और 14 मई को भी गरज, बिजली और तेज हवाओं (गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक) के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

Advertisement