Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-यूपी परिवहन निगम की चलती बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बचीं दर्जनों जिंदगियां

Video-यूपी परिवहन निगम की चलती बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बचीं दर्जनों जिंदगियां

By santosh singh 
Updated Date

अमेठी। सुल्तानपुर से प्रयागराज जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की अनुबंधित बस सोमवार को दुर्गापुर कस्बे के पास अचानक आग की लपटों में घिर गई। बस नंबर UP44 BT 4036 में शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते पूरी बस धू-धू कर जलने लगी।

पढ़ें :- मां शाकंभरी देवी के दर्शन के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार हो लौटे रहे थे श्रद्धालु, कंटेनर ने पीछे से मारी टक्कर, 4 की मौत और 12 घायल

हादसे के वक्त बस यात्रियों से भरी थी, लेकिन चालक और परिचालक ने  सूझबूझ दिखाते हुए बस रोककर सभी यात्रियों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ ही मिनटों में बस आग का गोला बन गई और पूरी तरह जलकर राख हो गई, मगर राहत की बात रही कि सभी यात्री सुरक्षित बच निकले।

दुर्गापुर चौराहे पर जलती बस को देखकर राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति रही। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को हादसे की वजह माना जा रहा है, जबकि प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है। इस भयावह हादसे ने एक बार फिर सड़क पर दौड़ रहे वाहनों की तकनीकी जांच और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

पढ़ें :- अखिलेश ने पुलिस कार्रवाई पर दी चेतावनी, बोले- अगर सरकार ने आंदोलनकारियों को रोका तो देश में हर जगह जंतर-मंतर बन जाएगा
Advertisement