Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP weather alert: यूपी के इन जिलों में हो सकती है मूसलाधार बारिश, 18 जिलों में बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट

UP weather alert: यूपी के इन जिलों में हो सकती है मूसलाधार बारिश, 18 जिलों में बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP weather alert: उत्तर प्रदेश में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के कई हिस्सों में बीते दिनों से हल्की बारिश हो रही है तो कहीं आसमान में बादल छाए हुए हैं। गुरुवार और शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश भी है, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। अब मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के 11 जिलों- बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर व आसपास के इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 18 जिलों में बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। साथ ही, 17 अन्य जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। बारिश के दौरान इन इलाकों में तेज झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की तरफ से बताया गया कि, मॉनसून ने यूपी के ज्यादातर हिस्सों को कवर कर लिया है, जिसके कारण बारिश की संभावना बनी हुई है। अगले दो दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रदेश के बाकी हिस्सों में पहुंचने के संकेत हैं। शनिवार को दक्षिणी हिस्सों, विंध्य क्षेत्र के साथ बुंदेलखंड में भी अच्छी बारिश की उम्मीद है। शनिवार को बारिश के क्षेत्रफल और तीव्रता में और बढ़ोतरी आएगी।

Advertisement