UP Weather Big Update : यूपी में कोहरे के साथ-साथ बर्फीली हवाओं और गलन की मार झेल रहे लोगों को जल्द ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। प्रदेश में मंगलवार 16 जनवरी के बाद से धूप खिलनी शुरू होगी, जिससे कुछ हद तक गलन कम होने के आसार हैं। फिलहाल मंगलवार को कई जिलों में घने से बहुत घने कोहरे के छाए रहने की संभावना है।
पढ़ें :- सपा से राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पर हमलावर, अपनी हैसियत और मर्यादा को भूल रहे हैं, ऐसे बयान गठबंधन के लिए ठीक नहीं है.
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि हवा का रुख पछुवा के बजाए पुरवा होगा और उसके बाद दिन में धूप निकलनी शुरू होगी इससे गलन का असर कम होने लगेगा। मंगलवार को प्रदेश के कई स्थानों पर कहीं घना तो कहीं बहुत घना कोहरा छाया रहने के आसार हैं। प्रदेश के कुछ स्थानों पर कोल्ड डे या सीवियर कोल्ड डे का प्रकोप रहेगा। रविवार रात सबसे कम तापमान मेरठ और मुजफ्फरनगर में 3.6 डिग्री दर्ज हुआ।
इसके अलावा आगरा में अगले दिनों तक लोगों को राहत की नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, शहर में अगले तीन दिनों तक घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके बाद मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने के आसार हैं। 21 जनवरी तक मौसम का मिजाज इसी तरह का रहेगा।