UP Weather Change Alert : उत्तर प्रदेश (यूपी) के कई जिलों में इन दिनों निकल रही तेज धूप ने लोगों को गर्मी का अहसास कराना शुरू कर दिया है, लेकिन बादलों की आवाजाही शाम के समय चल रही हवा के कारण हल्की ठंड अब भी महसूस हो रही है। पिछले कुछ दिनों से राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में ऐसा ही मौसम रह रहा है। वहीं, अब मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहे है।
पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम
दरअसल, उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश में 1 से 2 मार्च के बीच बारिश और कई जगहों पर ओले गिरने का भी अनुमान है। इसके अलावा तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान का भी अनुमान है। यह स्थिति 4 मार्च तक रह सकती है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी जारी की है। स्काईमेट के मुताबिक, गुरुवार रात (29 फरवरी) और 1 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ों में बर्फबारी होगी। जिसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा। इससे ठंडी हवाएं चलेंगी और बारिश होगी।