Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Weather Today : यूपी में अगले पांच दिनों तक चलेगी शीतलहर और रहेगा घना कोहरा, बारिश की कोई संभावना नहीं

UP Weather Today : यूपी में अगले पांच दिनों तक चलेगी शीतलहर और रहेगा घना कोहरा, बारिश की कोई संभावना नहीं

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी कड़ाके की सर्दी, घने कोहरे और शीतलहर की वजह से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कोहरे के चलते हवाई उड़ानों और ट्रेनों की आवाजाही पर भी असर देखने को मिल रहा है। वहीं मौसम विभाग ने अगले पांच दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है। ऐसे में फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं। पश्चिमी यूपी के जनपदों में आज भी शीत दिवस रहने का अलर्ट जारी किया गया है।

पढ़ें :- डीएम,एडीएम,सीडीओ सहित अन्य अधिकारियों का मीटिंग के दौरान कुर्सियों पर योग करते वीडियो आया सामने

मौसम विभाग के मुताबिक़ प्रदेश में आज 19 जनवरी को भी मौसम शुष्क ही रहने का अनुमान हैं। इसके साथ ही पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है और पूर्वी यूपी में एक या दो स्थानों पर घने कोहरे की संभावना है। इसके साथ ही पश्चिमी यूपी में सहारनपुर। मेरठ में मौसम अत्यधिक ठंडा रहने का अनुमान जताया गया है।23 जनवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहने के आसार हैं।

इन जगहों पर कोल्ड डे का अलर्ट

यूपी में आज सहारनपुर, बागपत, मेरठ, मुज़फ़्फ़रनगर, बिजनौर, भीमनगर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत में घने कोहरे और शीत दिवस का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, बुलंदशहर,अलीगढ़, मथुरा, आगरा, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, बदायूं, फ़र्रुख़ाबाद, कन्नौज, हरदोई, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, सीतापुर, बाराबंकी, बहराइच,गों डा और बलरामपुर में कोहरे के साथ शीत दिवस रहने की संभावना जताई गई है। जबकि बस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा।

यूपी में अगले पाँच दिनों तक मौसम में कुछ ख़ास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। राज्य में अगले कुछ दिन तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में ख़ास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। पिछले 24 घटों में सबसे ठंडा दिन फतेहगढ़ और मुरादाबाद का रहा, जहां सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा मुज़फ़्फ़रनगर में 5.8, मेरठ में 6.0, कानपुर में 7.1, ग़ाज़ीपुर, फुर्सतगंज में 7.2 और आगरा में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पढ़ें :- Rise in Gold-Silver prices: चांदी ₹2.45 लाख के पार, सोना छू रहा आसमान
Advertisement