UP Weather Update: मानसून की विदाई के समय उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। राजधानी लखनऊ समेत अन्य जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बारिश के साथ ही काले बादल छाए हुए हैं। पूर्वी और तराई क्षेत्रों समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। कई जगहों पर ज्यादा बारिश के कारण फसल पूरी तरह से खराब हो गयी है, जिसके कारण किसान काफी परेशान हैं।
पढ़ें :- क्या IPL 2026 में बदलने वाली है दिल्ली की किस्मत? इस धाकड़ गेंदबाज को मिली खेलने की मंजूरी
शनिवार को यूपी के तराई क्षेत्र के महराजगंज, बस्ती, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर व आसपास के इलाकों में गरज चमक के साथ जमकर बरसात हुई। इस दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वा हवाएं भी चलीं। इसके साथ ही राजधानी लखनऊ में हल्की बारिश के साथ ही काले बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। लोगों को हवा में ठंडक का एहसास हुआ। शनिवार के लिए पूर्वी, तराई और अवध क्षेत्र के लगभग 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के विभिन्न इलाकों में रविवार को भी मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। इसके बाद मानसून के कमजोर पड़ने के संकेत हैं।
तापमान में गिरावट के कारण लोगों को मिली राहत
बारिश के कारण तापमान में गिरावट हो गयी है, जिसके कारण लोगों को बड़ी राहत मिली है। राजधानी लखनऊ में तेज हवाओं और तापमान में गिरावट ने लोगों को ठंड का अहसास कराया। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान महज 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।