Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Weather Update: भीषण गर्मी के बीच मिल सकती है राहत, इन इलाकों में बूंदाबांदी के साथ चलेंगी तेज हवाएं

UP Weather Update: भीषण गर्मी के बीच मिल सकती है राहत, इन इलाकों में बूंदाबांदी के साथ चलेंगी तेज हवाएं

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। प्रदेश में अभी से भीषण गर्मी शुरू हो गयी है, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी शुरू हो गयी है। बुधवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादलों का डेरा जमा रहा। अब मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ तेज हवा चलने की उम्मीद जताई है। इसके कारण तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की उम्मीद है।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की तरफ से बताया गया कि, शुक्रवार तक प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों बुंदेलखंड के इलाकों में गरज-चमक के साथ मामूली बूंदाबांदी की संभावना है। इस बीच कहीं-कहीं वज्रपात के भी आसार हैं, जहां पर बूंदाबांदी के संकेत हैं, वहां पर तेज रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

मौसम विभाग ने कई इलाकों में वज्रपात की चेतावनी दी है। इसमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, गाजीपुर, बलिया, कानपुर , मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाके शामिल हैं।

गर्मी से परेशान हुए लोग
राजधानी लखनऊ समेत आसपास के क्षेत्र में गर्मी ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। बीते दिन बदलों की आवाजाही देखने को मिली थी लेकिन गुरुवार तेज धूप के कारण गर्मी और ज्यादा बढ़ गयी।

 

पढ़ें :- यूपी पुलिस को बड़ा तोहफा, सीएम योगी ने मोटरसाइकिल भत्ता बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह किया, वर्दी भत्ते में भी की बढ़ोतरी
Advertisement