UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम का मिजाज बदलते ही उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी। दरअसल, प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार ओर शनिवार को गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। शुक्रवार को पश्चिमी यूपी के आगरा समेत विभिन्न जगहों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवा चलेंगी। मौसम विभाग ने 27 और 28 दिसंबर को ओले गिरने की संभावना भी जताई है।
पढ़ें :- IAS Transfer: यूपी में दो दर्जन आईएएस अफसरों के हुए तबादले, अलीगढ़, एटा, बांदा, बाराबंकी समेत इन जिलों को मिले नए जिलाधिकारी
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की माने तो, प्रदेश में शुक्रवार और शनिवार को मौसम का मिजाज बदल जाएगा। मौसम के बीच पश्चिम में सर्द हवाओं के साथ ओले गिरने की संभावना है। इसके कारण तापमान में गिराव आएगी। वहीं रात के पारे में भी दो से चार डिग्री की कमी देखने को मिलेगी। बारिश गुजर जाने के बाद अगले 48 घंटों में तापमान की बदली हुई स्थितियां फिर से पहले जैसी हो जाएंगी।
वहीं, लखनऊ में भी अगले दो दिनों तक बूंदाबांदी की संभावना है। इसके साथ ही लखनऊ के तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी। बादलों और हवा की मौजूदगी की वजह से दिन के तापमान के 15 से 18 डिग्री सेल्सियस तक आ जाने के संकेत हैं। हालांकि रात के पारे में थोड़ी कमी देखने को मिलेगी।