Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. होली पर यूपी में ये तीन दिन रहेगी छुट्टी, CM ने त्योहार से पहले कर्मचारियों को सैलरी देने का दिया आदेश

होली पर यूपी में ये तीन दिन रहेगी छुट्टी, CM ने त्योहार से पहले कर्मचारियों को सैलरी देने का दिया आदेश

By Abhimanyu 
Updated Date

When is Holi? देशभर में होली की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। घरों में चिप्स, पापड़, गुजिया आदि बनने लगे हैं, लेकिन इस बार होली पर चन्द्र ग्रहण लगने के कारण आसमंजस्य की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, सीएम योगी आदित्यनाथ ने होली से पहले अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं। जिसमें त्योहार से पहले कर्मचारियों को उनकी सैलरी देने का आदेश दिया गया है।

पढ़ें :- बेसिक शिक्षा विभाग का निर्देश, टीईटी-सीटीईटी वाले शिक्षकों को दोबारा परीक्षा जरूरी नहीं

समाचार एजेंसी पीटीआई की अनुसार, लखनऊ में, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे रेगुलर, आउटसोर्सिंग, कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले और सफाई कर्मचारियों की सैलरी होली से पहले दे दें, साथ ही चेतावनी दी है कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी; 28 फरवरी, 2026 (शनिवार) को वर्किंग डे घोषित किया गया है, 3 मार्च, 2026 को कर्मचारियों की छुट्टी रहेगी, और 2, 3 और 4 मार्च को होली की छुट्टियां रहेंगी।

कब खेली जाएगी होली? 

होलिका दहन वाले दिन यानी 3 मार्च 2026 को ही साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। चन्द्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 21 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। लेकिन, ग्रहण से होलिका दहन की तिथि में कोई बदलाव नहीं होगा क्योंकि चंद्र ग्रहण शाम 06:47 बजे खत्म हो जाएगा। ऐसे में होलिका दहन शाम 6 बजकर 47 मिनट के बाद किया जा सकेगा। वहीं, रंग वाली होली यानी धुलेंडी 4 मार्च 2026 को मनाई जाएगी।

पढ़ें :- शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है यूपी, एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, शिक्षा को नई दिशा देने का माध्यम : ब्रजेश पाठक
Advertisement