UPI payment limit : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) UPI (Unified Payments Interface)के जरिये कर भुगतान की सीमा (Payment Limit) बढ़ाने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। आरबीआई (RBI) के गवर्नर शक्तिकान्त दास (Governor Shaktikanta Das)ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) की मंगलवार को शुरू हुई तीन दिन की बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए कहा कि UPI अपनी सहज सुविधाओं से भुगतान का सबसे पसंदीदा तरीका बन गया है। वर्तमान में, UPI के लिए टैक्स भुगतान की सीमा एक लाख रुपये है। उन्होंने कहा, “फिलहाल यूपीआई के लिए लेन-देन की सीमा एक लाख रुपये है , सिवाय कुछ खास श्रेणी के भुगतानों के, जिनकी लेन-देन सीमा अधिक है। अब यूपीआई के माध्यम से कर भुगतान की सीमा को एक लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये प्रति लेन-देन करने का निर्णय लिया गया है। इससे उपभोक्ताओं के लिए यूपीआई के माध्यम से भुगतान करना और भी आसान हो जाएगा।”
पढ़ें :- Noel Tata : नोएल टाटा वोल्टास के चेयरमैन पद से होंगे रिटायर , जानें कौन बनेगा नया चेयरमैन
उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2023 में आरबीआई ने अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को यूपीआई भुगतान के लिए लेनदेन की सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी थी। पहले यह सीमा 1 लाख रुपये थी।