Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UPPSC PGT Exam-2022 : पीजीटी परीक्षा तीसरी बार टली, अब अगस्त में प्रस्तावित, अभ्यर्थियों में उबाल

UPPSC PGT Exam-2022 : पीजीटी परीक्षा तीसरी बार टली, अब अगस्त में प्रस्तावित, अभ्यर्थियों में उबाल

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने तीसरी बार प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती परीक्षा-2022 स्थगित कर दी है। यह परीक्षा 18 व 19 जून को प्रस्तावित थी। तीन साल से परीक्षा का इंतजार कर रहे साढ़े चार लाख अभ्यर्थियों में आयोग के इस फैसले से उबाल है।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर सड़के हुईं जाम, खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे लोग

आयोग के प्रभारी सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह (Devendra Pratap Singh) के अनुसार अगस्त के अंतिम सप्ताह में परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है, लेकिन नई परीक्षा तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। इस परीक्षा के तहत टीजीटी के 624 पदों पर भर्ती होनी है, जिसके लिए 4.50 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।

Advertisement