Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UPPSC Recruitment 2024 : यूपी सहायक कुलसचिव भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, ऐसे करें आज से आवेदन

UPPSC Recruitment 2024 : यूपी सहायक कुलसचिव भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, ऐसे करें आज से आवेदन

By santosh singh 
Updated Date

UPPSC Recruitment 2024: यूपी सहायक कुलसचिव परीक्षा 2024 के  नोटिफिकेशन के अनुसार 28 अगस्त बुधवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की आखिरी तारीख 28 सितंबर तक निर्धारित है।

पढ़ें :- मोहर्रम को लेकर नौतनवा पालिका अलर्ट, अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कर्बला स्थल का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय (केंद्रीयित) सेवा सहायक कुलसचिव परीक्षा 2024 की अधिसूचना उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने जारी की है। आयोग द्वारा जारी विज्ञापन (सं.ए-5/ई-1/2024) के अनुसार इस परीक्षा के माध्यम से कुलसचिव (Assistant Registrar) के कुल 38 पदों पर भर्ती (UPPSC Recruitment 2024) के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। इस भर्ती के लिए  बुधवार, 28 अगस्त से निर्धारित आखिरी तारीख 28 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

उत्तर प्रदेश सहायक कुलसचिव परीक्षा 2024 में सम्मिलित होने के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन/एडवर्टीजमेंट सेक्शन में जाना होगा।

इस सेक्शन में एक्टिव होने वाले लिंक से उम्मीदवार विस्तृत अधिसूचना पीडीएफ में डाउनलोड कर सकेंगे। दिए गए अन्य लिंक से अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को UPPSC द्वारा निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। इसकी विस्तृत जानकारी उम्मीदवार भर्ती (UPPSC Assistant Registrar Recruitment 2024) अधिसूचना से ली जा सकती है।

पढ़ें :- तृणमूल कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिवसेना में लगातार टूट, पलायन और पार्टी नेतृत्व पर ‘घटते भरोसे’ की है कहानी: केशव मौर्य

हालांकि, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए उन्हें UPPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न परीक्षाओं के लिए पंजीकरण (One Time Registration – OTR) करना होगा। इसके लिए भी लिंक को आयोग की वेबसाइट के होम पेज पर दिया गया है। इसके बाद आयोग द्वारा आवंटित किए गए OTR नंबर के माध्यम से उम्मीदवार सम्बन्धित भर्ती (UPPSC Assistant Registrar Recruitment 2024) के लिए अपना आवेदन कर सकेंगे।

Advertisement