Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. भाजपा नेता की हत्या पर देहरादून में बवाल, बेकाबू भीड़ ने आरोपी के घर में लगाई आग, इंटरनेट बंद

भाजपा नेता की हत्या पर देहरादून में बवाल, बेकाबू भीड़ ने आरोपी के घर में लगाई आग, इंटरनेट बंद

By santosh singh 
Updated Date

देहरादून। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला में देर रात भाजपा (BJP) के ओबीसी मोर्चा के मीडिया प्रभारी विनोद (Vinod, Media In-charge of the OBC Morcha) की पीट कर हत्या के बाद गांव में सांप्रदायिक तनाव (Communal Tension) की स्थिति बनी हुई है। आज आरोपी के घर को जेसीबी से तोड़ने की मांग करते हुए बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग गांव में एकत्र हो गए। भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगा दी है। पुलिस भीड़ को काबू करने का प्रयास कर रही है। वहीं, प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची है। वहीं प्रशासन ने मामले को देखते हुए इंटरनेट बंद कर दिया है।  अब इस मामले को लेकर 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पढ़ें :- UP Heavy Rain Alert : यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज से इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कई लोग लाठी-डंडों के साथ एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। बैरागीवाला गांव से सामने आए CCTV फुटेज ने घटना के खौफनाक मंजर को कैमरे में कैद कर लिया है। वीडियो में लाठी-डंडों से लैस लोग सड़कों पर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग जान बचाने के लिए भाग रहे हैं, तो कहीं चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव की गलियों में अचानक हलचल बढ़ जाती है। कुछ लोग हाथों में लाठियां लेकर दौड़ते नजर आते हैं। इसके बाद हमला शुरू हो जाता है। लोग इधर-उधर भागने लगते हैं। महिलाएं और बच्चे भी डर के साये में सुरक्षित जगह तलाशते दिखाई देते हैं।

पढ़ें :- रुद्रपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, सहेली का मुंहबोला भाई निकला दरिंदा

स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि पुलिस को पूरे इलाके को छावनी में बदलना पड़ा। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और हर गतिविधि पर नजर रखी जाने लगी। प्रदर्शन के दौरान कई बार पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली।

13 आरोपी नामजद

रजाक, इंतियाज, सलमान और अमन समेत कुल 13 आरोपी नामजद हैं, जिन्हें पुलिस खोज रही है। बीजेपी नेता कुलदीप कश्यप हत्याकांड मामले में पुलिस अलर्ट पर है और बॉर्डर इलाके में शक्ति बड़ा दी गई है। पुलिस की 6 टीमों आरोपियों को पकड़ने के लिए निकली है। वहीं आरोपियों के घर बुलडोजर एक्शन जारी है।

घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे भाजपा विधायक

घटना के बाद भाजपा विधायक मुन्ना चौहान (BJP MLA Munna Chauhan) पहले घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे। फिर वहां से सीधे बैरागीवाला गांव पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए मौके पर मौजूद पुलिस के आला अधिकारियों को सख्त एक्शन के निर्देश दिए। विधायक मुन्ना सिंह चौहान (MLA Munna Singh Chauhan) ने पीड़ित परिवार से सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मामले में सहसपुर कोतवाली पुलिस (Sahaspur Kotwali Police) के मौजूदा थाना प्रभारी को सख्त लहजे में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।

पढ़ें :- Shopian Encounter : लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई को सुरक्षाबलों ने किया ढेर, आतंकी के पास मिले हथियार

बता दें कि पुरानी रंजिश के चलते शनिवार को सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला के पूर्व प्रधान इस्पाक के भतीजे और अन्य लोगों ने मिलकर बीजेपी नेता विनोद कश्यप (BJP leader Vinod Kashyap) उसके भाई अशोक और राजेश पर हथियारों से हमला कर दिया। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हरबर्टपुर स्थित अस्पताल में विनोद (45 वर्ष) ने दम तोड़ दिया। मृतक विनोद भाजपा के युवा मोर्चा के नेता बताए जा रहे हैं और पूर्व में बीडीसी का चुनाव भी लड़ चुके हैं। एक पक्ष हिंदू और दूसरा मुस्लिम होने के कारण विवाद ने सांप्रदायिक रंग ले लिया।

घटना को लेकर एसपी ग्रामीण ने क्या कहा?

इस घटना को लेकर एसपी देहात पंकज गैरोला (SP Rural Pankaj Gairola) ने कहा कि खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुए मामूली विवाद के बाद कुछ युवकों ने विनोद नाम के युवक को पीट-पीटकर मार डाला। वहीं तीन लोगों पर जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रदर्शनकारियों से बात की जा रही है, आरोपियों की धड़पकड़ के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement