Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी की बेटी श्रुति शर्मा बनीं UPSC टॉपर, जानें उनके बारे में

यूपी की बेटी श्रुति शर्मा बनीं UPSC टॉपर, जानें उनके बारे में

By संतोष सिंह 
Updated Date

UPSC 2021 Result : संघ लोक सेवा आयोग( UPSC) ने सोमवार को सिविल सेवा 2021 का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम करे अनुसार श्रुति शर्मा (Shruti Sharma) टॉपर बनीं हैं। ऐसा कारनामा कर उन्होंने उत्तर प्रदेश के बिजनौ​र जिले का नाम रोशन किया है। सिविल सेवा परीक्षा 2021  के परिणाम के अनुसार श्रुति शर्मा ने ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है। आयोग द्वारा जारी अंतिम नतीजों के अनुसार, श्रुति शर्मा (रोल नंबर 0803237) ने पहला स्थान स्थान प्राप्त किया है।

पढ़ें :- CISCE ने ICSE 10वीं और ISC 12वीं का रिजल्ट किया जारी , जानें कौन बना टॉपर?

बता दें कि श्रुति शर्मा (Shruti Sharma)  दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की पूर्व छात्रा हैं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी (Jamia Millia Islamia Residential Coaching Academy) में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (UPSC Civil Services Exam) की तैयारी कर रही हैं।

ये हैं सिविल सेवा परीक्षा 2021 के टॉप 10 टॉपर

पहला स्थान – श्रुति शर्मा
दूसरा स्थान- अंकिता अग्रवाल
तीसरा स्थान – गामिनी सिंगला
चौथा स्थान – ऐश्वर्य वर्मा
पांचवा स्थान – उत्कर्ष द्विवेदी
छठा स्थान – यक्ष चौधरी
सातवां स्थान – सम्यक एस जैन
आठवां स्थान – इशिता राठी
नौवां स्थान – प्रीतम कुमार
दसवां स्थान – हरकीरत सिंह रंधावा

UPSC CSE प्रारंभिक परीक्षा 10 अक्टूबर, 2021 को आयोजित की गई थी, और परीक्षा के परिणाम 29 अक्टूबर को जारी किए गए थे। मुख्य परीक्षा 7 से 16 जनवरी, 2022 तक आयोजित की गई थी। परिणाम 17 मार्च, 2022 को घोषित किए गए थे। साक्षात्कार परीक्षा का अंतिम दौर था जो 5 अप्रैल से शुरू हुआ और 26 मई को संपन्न हुआ।

पढ़ें :- UP News : बसपा ने जौनपुर लोकसभा सीट से बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का काटा टिकट, अब ये लड़ेंगे चुनाव

15 दिनों में जारी होंगे मार्क्स

जानकारी के लिए बता दें कि, अभ्यर्थियों के मार्क्स 15 दिन बाद जारी होंगें। ज्ञात हो कि, इससे पहले UPSC ने इसी साल 17 मार्च को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 (Civil Services Main Exam 2021) का रिजल्ट जारी किया था। मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवारों का साक्षात्कार (Interview) 5 अप्रैल से 26 मई 2022 तक लिया गया। UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2021 भर्ती के जरिए, आईएएस (IAS), आईएफएस (IFS), आईपीएस (IPS) व ग्रुप ए व ग्रुप बी के 749 पदों को भरा जाएगा।

जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट

UPSC की आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in पर लॉग ऑन करें।
होमपेज पर, ‘यूपीएससी सिविल सेवा परिणाम 2021- अंतिम परिणाम’ पर क्लिक करें।
चयनित उम्मीदवारों के विवरण के साथ एक पीडीएफ फाइल प्रदर्शित की जाएगी।
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।

पढ़ें :- T20 वर्ल्ड कप पर टेररिस्ट अटैक का खतरा; आतंकी संगठन आईएस-खोरासान ने दी धमकी
Advertisement