Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. UPSSSC स्टेनोग्राफर के 650 से अधिक पदों की करेगा भर्ती , ऑनलाइन आवेदन 26 दिसंबर से होगा शुरू

UPSSSC स्टेनोग्राफर के 650 से अधिक पदों की करेगा भर्ती , ऑनलाइन आवेदन 26 दिसंबर से होगा शुरू

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों के तहत स्टेनोग्राफर (Stenographer) के पद के लिए 650 से अधिक उम्मीदवारों की भर्ती करेगा। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण लिंक 26 दिसंबर 2024 को सक्रिय हो जाएगा और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2025 है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 661 रिक्तियों को भरना है, जिसमें सामान्य के लिए 321, ईडब्ल्यूएस के लिए 46, ओबीसी के लिए 125 और एससी के लिए 14 पद शामिल है।

शैक्षणिक योग्यता

माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट परीक्षा या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
हिन्दी आशुलिपि एवं हिन्दी टंकण में न्यूनतम गति क्रमशः 80 शब्द प्रति मिनट एवं 25 शब्द प्रति मिनट होना आवश्यक है।
डीओईएसीसी सोसायटी द्वारा संचालित सीसीसी पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयु सीमा

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। इन पदों के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को मात्र 25 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

आवेदन पत्र सावधानीपूर्वक भरें।

सभी आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप और आकार में अपलोड करें।

पढ़ें :- Agniveer Services : अग्निवीर योजना को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, 25 प्रतिशत नियमित सैनिक बनेंगे, 75 प्रतिशत को मिलेगा दो साल सेवा विस्तार

अपनी श्रेणी के अनुसार लागू आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक हार्डकॉपी अपने पास रख लें।

Advertisement