Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नेपाल सीमा पर यूरिया खाद की तस्करी नाकाम, नौतनवा पुलिस ने आरोपी को दबोचा

नेपाल सीमा पर यूरिया खाद की तस्करी नाकाम, नौतनवा पुलिस ने आरोपी को दबोचा

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नौतनवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन बोरी भारतीय यूरिया खाद और एक मोटरसाइकिल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद सामान को अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है।

पढ़ें :- Rain alert: यूपी में कल से मिल सकती है भीषण गर्मी से राहत, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (आईपीएस) के निर्देश पर सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर शनिवार 27 जून 2026 को बनैलिया माता मंदिर तिराहे से हरदी डाली जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान सरफुद्दीन पुत्र शम्सुद्दीन, निवासी हरदी डाली, थाना सोनौली को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तीन बोरी भारतीय यूरिया खाद तथा मोटरसाइकिल संख्या UP56M0916 बरामद हुई।

पुलिस ने बरामदगी के संबंध में कस्टम अधिनियम की धारा 113 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी और बरामद सामान को आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा भेज दिया।

बरामदगी:

पढ़ें :- भाजपा के लिए NATION FIRST नहीं, DONATION FIRST है...अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना

03 बोरी भारतीय यूरिया खाद

01 मोटरसाइकिल (UP56M0916)

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रशांत दुबे, कांस्टेबल शिवम मिश्रा एवं कांस्टेबल अनुप तिवारी शामिल रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

पढ़ें :- अखिलेश यादव पर बरसे बीजेपी सांसद रवि किशन, बोले-जो समाज के लिए खतरा बनेगा, उसका होगा एनकाउंटर
Advertisement