मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण (Udit Narayan) ने हाल ही में एक लाइव शो के दौरान कुछ ऐसा कर डाला था जो कि खबरों का हिस्सा है। उनका ये वीडियो आग की तरह वायरल हुआ था और लोगों की अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया आई थी।
पढ़ें :- सुभाष घई बनाएंगे 1999 की हिट फिल्म का सीक्वल? पोस्टर शेयर कर फैंस से पूछा- 'क्या नए डायरेक्टर के साथ बनाऊं?'
बता दें कि उदित नारायण (Udit Narayan) ने एक लाइव शो के दौरान एक महिला फैन को किस कर लिया था। जी हां, ये लिप किस था और इसके बाद से बवाल चरम पर है और लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल इस वीडियो में महिला फैन पहले उदित के साथ तस्वीर क्लिक करती है और बाद में किस कर लेती है। इसके बाद उदित नारायण (Udit Narayan) भी पीछे नहीं रहते हैं। वो भी महिला को पकड़कर लिप किस कर लेते है। हालांकि इस हरकत पर लोगों के रिएक्शन आ रहे है। लेकिन अब उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने भी कुछ ऐसा कहा है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
उदित नारायण पर बोलीं?
उर्फी जावेद (Urfi Javed) उदित नारायण (Udit Narayan) के इस किस वाली हरकत पर अब मशहूर फैशन सेंसेशन उर्फी जावेद का रिएक्शन आया है। उन्होने उदित नारायण की उम्र को लेकर कुछ ऐसा कहा है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। उर्फी ने कहा, “69 के हैं और इस उम्र में ऐसा होता है..कैसे ब्लेम कर सकते हैं..पापा ही बड़ा नाम करेंगे। इसके बाद लोगों के रिएक्शन इस बयान पर भी सामने आ रहे हैं।
क्या बोले लोग?
पढ़ें :- Peddi Box Office Storm : ‘पेद्दी’ दुनियाभर में कर रही शानदार कमाई, 3 दिन में पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा
उर्फी जावेद (Urfi Javed) के इस बयान पर लोगों ने कई बातें की हैं। एक ने लिखा, ”जिसके घर सीसे के होते हैं वो दूसरे के घर पत्थर नहीं मारते।” एक ने लिखा, ”पहले खुद सुधर जा.. ऊर्फी जावेद। तब दूसरों को बोलना। छोटे-छोटे कपड़े पहनकर अपने देश के चरित्र को खराब कर रही हो तुम।” एक ने लिखा, ”तुम तो कुछ बोलो ही न तो अच्छा है।” एक ने लिखा, ”हमने बर्फी सुना था, ये उर्फी गलती से हो गई क्या।” इस तरह से लोग उर्फी को लेकर बातें कर रहे हैं।