Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. उर्फी जावेद महाशिवरात्रि पर्व के महादेव के मंदिर पहुंची, अपने फैन को दी दी बधाई

उर्फी जावेद महाशिवरात्रि पर्व के महादेव के मंदिर पहुंची, अपने फैन को दी दी बधाई

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) महाशिवरात्रि पर्व (Mahashivratri Festival) के महादेव के मंदिर (Mahadev Temple) पहुंची। इसके बाद अपने प्रशंसकों को महाशिवरात्रि की बधाई दी है।

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ की टीम ने घायल हाथ का वीडियो शेयर कर हेटर्स को दिया जवाब, दिखाया लाल हाथ-छर्रे के निशान...
पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा

वायरल हो रही उर्फी जावेद की तस्वीर में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद महाशिवरात्रि के मौके पर शिव मंदिर गई हैं। उर्फी ने मंदिर के बाहर से तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद सूट के ऊपर ओवर कोर्ट और सिर पर कैप लगाई नजर आ रही हैं। वैसे तो अक्सर उर्फी बोल्ड लुक में नजर आती हैं, लेकिन मंदिर के बाहर इस तरह नजर आना और फैन्स को शिवरात्रि विश करना लोगों को काफी अच्छा लगा।

उर्फी जावेद को मंदिर में देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स

उर्फी जावेद के इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आज इज्जत बढ़ गई आपके लिए। वहीं दूसरे ने लिखा- मुस्लिम होकर मंदिर जाना और फैन्स को विश करना बड़ी बात है। वहीं तीसरे ने लिखा- इस सादगी में आप काफी अच्छी लगती हैं। तो वहीं चौथे यूजर ने लिखा- जिंदगी में पहली बार सही कपड़ों में और सही जगह दिखी हो। भगवान कल्याण करे।

Advertisement