Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. URMU का सुलतानपुर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर क्रमिक अनशन जारी

URMU का सुलतानपुर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर क्रमिक अनशन जारी

By santosh singh 
Updated Date

सुलतानपुर : एन एफ आई आर (NFIR) के आवाहन पर उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन (URMU) द्वारा शाखा एवं मंडल स्तर पर  8  जनवरी से 11 जनवरी तक क्रमिक अनशन किया जा रहा है। इसी के तहत सुलतानपुर शाखा द्वारा सुलतानपुर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर लाबी के सामने क्रमिक अनशन किया गया।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की मुख्य मांग न्यू पेंशन स्कीम हटाकर पुरानी पेंशन स्कीम लागू किया जाएं। महंगाई भत्ते की रूकी हुई तीनों किस्तों का एरियर का भुगतान किया जाएं। वर्ष 2026 तक रिपोर्ट देने के लिए आठवें वेतन आयोग या वेज रिव्यू कमेटी का गठन किया जाएं।

अनशन में शाखामंत्री पंकज दुबे, शाखा अध्यक्ष बृजेश यादव, मिथिलेश पाण्डेय, एस पी यादव, मुकेश कुमार, धीरज मिश्रा, के के सिंह, रईश अहमद आदि मौजूद रहे।

Advertisement