बॉलीवुड। फिल्मी दुनिया की चकाचौंध में उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल (78th Cannes Film Festival) में अपनी हॉट परफॉर्मेंस से सुर्खियां समेटते समेटते सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई हैं, जिससे उनका गुस्सा सातवें असमान में पहुंच गया। अब वे अपने ऊपर लगे अरोपों को एक बाद एक का जवाब देती दिख रहीं हैं। बता दें कि हाल में 78 वें कान्स फेस्टिवल (78th Cannes Film Festival) में कई हाट फोटो शूट करवाये। कभी होटल के सीढ़ी में फोटो खिचवाए तो कभी फोटो खिचवाते हुये रास्ता जाम करवाती नजर आ रहीं थी। ऐसा उन पर आरोप लगा है जिसका अब उर्वशी खुलकर जवाब दे रहीं हैं। बता दें कि जब वे फोटो शूट करवा रहीं थी तो कुछ लोगों ने उनकों यहां तक अरोप लगा डाला कि वे सीढ़ियां ब्लाक कर दी थीं।
पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
वहीं उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) को सोशल मीडिया में खूब ट्रोल किया गया जिससे वे नाराज दिखीं और अपने ट्रोलर्स को जम कर जवाब दिया। उर्वशी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें आरोपों को वे वजह बताया।
उन्होंने खुद बताया कि वे फोटो शूट के लिये आयोजकों से परमीशन लिया था। वहीं उर्वशी ने किसी का नाम लिए बिना अपनी नराजगी का गुस्सा निकाला है। उन्होंने बाताया कि नकाबपोश अकाउंट वाले विना जानकारी लिए ही सब कुछ झूठा बोल रहें हैं। उर्वशी ने यहां तक कहा कि ये सब अफवाह फैलाने वाले वे लोग हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर में नाम ऊंचा करने वालों से जलते हैं।
‘लोग पचा नहीं पा रहे मेरी तारीफ’
पढ़ें :- कोरियन सिंगर ने गाया ‘लॉलीपॉप लागेलू,’ भोजपुरिया अंदाज देख झूम उठा IIT कानपुर का पूरा कैंपस
उन्होंने आगे लिखा कि कुछ लोग इस सच्चाई को पचा नहीं पा रहे कि एक भारतीय अभिनेत्री ग्लोबल लेवल पर इतनी सराहना पा रही है। उर्वशी ने कहा कि वो ऐसे ट्रोलर्स को ब्लॉक कर चुकी हैं और लोगों से भी अपील की कि वो इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।