Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Trump Tariff News: यूएस कोर्ट ने ट्रंप को टैरिफ पर दिया झटका, राष्ट्रपति बोले फैसले से हिल जाएगी अमेरिकी अर्थव्यवस्था?

Trump Tariff News: यूएस कोर्ट ने ट्रंप को टैरिफ पर दिया झटका, राष्ट्रपति बोले फैसले से हिल जाएगी अमेरिकी अर्थव्यवस्था?

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

अमेरिकन प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वार को लेकर us कोर्ट ने ट्रंप सरकार को बड़ा झटका दिया है। अमेरिका की कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ पर सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में अगर ट्रंप के टैरिफ को खत्म किया जाता है, तो इसका दुनिया पर क्या असर होगा?बता दें कि अमेरिका की कोर्ट ने ट्रंप को 14 अक्तूबर तक का समय दिया है। तब तक टैरिफ लागू रहेगा और ट्रंप प्रशासन इसके लिए अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सकता है। लेकिन, अगर सुप्रीम कोर्ट ने भी टैरिफ को खारिज कर दिया, तो इससे अमेरिका को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

पढ़ें :- क्या अंबानी हैं असली बॉस...? एलन मस्क ने Starlink मामले पर पूछे सवाल, राहुल गांधी बोले-भारत में आपका है स्वागत

अमेरिकी अर्थव्यस्था को होगा नुकसान

डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता में आने के बाद कई देशों पर टैरिफ लगा दिया। ट्रंप का टैरिफ 2 अप्रैल से लागू हुआ। इस दौरान ट्रंप ने कुछ देशों को टैरिफ में रियायत दी तो कई देशों का टैरिफ बढ़ा दिया।जुलाई 2025 तक सिर्फ टैरिफ से अमेरिका ने 159 बिलियन डॉलर (लगभग 14 लाख करोड़) कमाए हैं। ऐसे में अगर टैरिफ हटाने का आदेश दिया जाएगा, तो अमेरिका को यह पैसे रिफंड करने पड़ सकते हैं, जिससे अमेरिकी खजाने पर बुरा असर पड़ेगा।

ट्रेड डील में लगेगा झटका

ट्रंप के  प्रशासन कई देशों के साथ ट्रेड डील पर बातचीत कर रहे हैं। अगर सुप्रीम कोर्ट ने  टैरिफ को गैरकानूनी बता दिया तो ट्रंप को  भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

पढ़ें :- ‘प्रदेश डुबाओ एलायंस’ (PDA) में सैफई या सिफारिश से मिलती थी नौकरी, NDA का मतलब ‘नौकरी देंगे एलायंस’ : सीएम योगी

क्या है पूरा मामला?

कोर्ट के फैसले सुनने डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार, अगर सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ के खिलाफ फैसला सुनाया तो यह अमेरिका को बर्बाद कर देगा। बता दें कि अमेरिका की एक संघीय अदालत ने टैरिफ को गैरकानूनी बताते हुए 14 अक्टूबर तक इसे हटाने का आदेश दिया है। इस बीच ट्रंप प्रशासन सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकता है।

 

 

पढ़ें :- डेढ़ दशक तक साइकिल की सवारी करने के बाद अब राकेश प्रताप सिंह थामेंगे भाजपा का झंडा, बोले- रामचरितमानस जलाने वालों के साथ राजनीति संभव नहीं
Advertisement