Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. एयर इंडिया विमान हादसे पर US मीडिया का सनसनीखेज दावा ,इन्हे ठहराया जिम्मेदार , भारत ने नकारा

एयर इंडिया विमान हादसे पर US मीडिया का सनसनीखेज दावा ,इन्हे ठहराया जिम्मेदार , भारत ने नकारा

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

Air India plan Crashes : एयर इंडिया  171 प्लेन  क्रेश के बाद  अब प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आ गयी है। प्लान क्रेश होने से पहले पायलटों के बात चीत का पता लग गया है। अमेरिकन मीडिया ने कॉकपिट रिकॉर्डिंग के जरिये दावा किया है। US मीडिया ने पाइलेट द्वारा इंजन के ईधन सप्लाइ को बंद किया जाने का दावा किया है। लेकिन भारत इसे मानने से पूरी तरह इंकार कर दिया है।बता दें की अमेरिका की Bloomberg और  wall street journal  जैसे मीडिया  ने दावा किया है कि कैप्टन सुभित सभरवाल ने फ्युल कंट्रोल स्विच को कटऑफ पोजिशन पर डाल दिया था। दरअसल भारतीय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB)  ने इसकी कड़ी आलोचना करते हुए गैरजिम्मेदार ठहराया।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

जानिए क्या कहती है रिपोर्ट

WSJ  और Bloomberg की  रिपोर्ट ने बातया है कैप्टन सुभीत सभरवाल ने फ्युल कंट्रोल स्विच बंद कर दिया जिसपर फ़र्स्ट ऑफिसर ने पूछा ‘स्विच क्यूँ बंद कर दिये’ इसपर सुभित ने शांत स्वर में जवाब देकर ज़िम्मेदारी लेने से इंकार कर दिया। रिपोर्ट ने अभी यह नही  बताया है की किसने स्विच को छुआ।

AAIB ने जारी किया फीडबैक

AAIB ने इस रिपोर्ट को लेकर कहा किसी अभी नतीजे पर पहुचना जल्दबाज़ी है। प्रारंभिक रिपोर्ट का उद्देश्य सिर्फ ये  बताना है कि क्या हुआ, क्यों हुआ। इसका conclusion अंतिम रिपोर्ट में आएगा। ब्लैक बॉक्स की ट्रांसक्रिप्ट फिलहाल सार्वजनिक नहीं की जाएगी।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन

 

 

 

Advertisement