USB Charger Scam Alert : मेट्रो, एयरपोर्ट, कैफे, बस स्टैंड, होटल जैसे पब्लिक प्लेस पर चार्जिंग पोर्ट की सुविधा दी जाती है। जहां पर लोग बिना सोचे समझें अपने फोन को चार्ज करने लिए लगा लेते हैं। हालांकि, पब्लिक प्लेस पर चार्जिंग पोर्ट के जरिये फोन चार्ज करना भारी पड़ सकता है।
पढ़ें :- vivo X500 Series : इस दिन लॉन्च होंगे vivo X500 और vivo X500 Pro Max , जानें चिपसेट और कैमरा
दरअसल, साइबर अपराधी यूएसबी चार्जर या जूस जैकिंग स्कैम (USB charger scam) में पब्लिक प्लेस पर मौजूद मोबाइल चार्जिंग पोर्ट के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं। जिसमें चार्जिंग में फोन को लगाने पर सेकेंडों में डेटा साइबर अपराधियों के पास चला जाएगा। इसके अलावा, पोर्ट के जरिये फोन चार्ज करने पर डिवाइस में मालवेयर आ सकता है। एक ऐप के रूप में आने वाला यह मालवेयर फोन का पूरा कंट्रोल स्कैमर को दे सकता है। इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने यूएसबी चार्जर स्कैम से बचने को लेकर सलाह दी है।
Safety tip of the day: Beware of USB charger scam.#indiancert #cyberswachhtakendra #staysafeonline #cybersecurity #besafe #staysafe #mygov #Meity #onlinefraud #cybercrime #scam #cyberalert #CSK #cybersecurityawareness pic.twitter.com/FBIgqGiEnU
— CERT-In (@IndianCERT) March 27, 2024
पढ़ें :- OnePlus Diwali Sale : Nord CE6 Lite! आया दिवाली धमाका, जानें डिकाउंट और बैंक ऑफर
यूएसबी चार्जर स्कैम से बचने का तरीका
1- स्मार्टफोन यूजर घर से बाहर लंबे समय के लिए निकलने से पहले फोन फुल चार्ज कर लें।
2- पब्लिक प्लेस पर मौजूद चार्जिंग पोर्ट से स्मार्टफोन को चार्ज करने से बचें।
3- अपने स्मार्टफोन को चार्ज करने के लिए इलेक्ट्रिकल वॉल आउटलेट का इस्तेमाल करें।
4- घर से बाहर लंबे समय के लिए निकलने से पहले हमेशा एक पावर बैंक साथ रखें।
पढ़ें :- nubia A76 4G smartphone : नूबिया A76 4G स्मार्टफोन लॉन्च , जानें बैटरी और कीमत
5- अगर बहुत जरूरी होने पर चार्जिंग पोर्ट का इस्तेमाल करते हैं तो अपनी खुद की पर्सनल केबल ही इस्तेमाल करें।
6- स्मार्टफोन को लॉक रखें और अनजान डिवाइस से पेयरिंग डिसेबल रखें।
7- जरूरत पड़ने पर स्मार्टफोन को पब्लिक प्लेस पर स्विच ऑफ कर ही चार्ज करें।