लखनऊ। जमीन खरीद विवाद को लेकर चर्चा में आए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) के परिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का बड़ा समर्थन मिला है।
पढ़ें :- केंद्रीय गृहमंत्री से मिले सीएम योगी, करीब 40 मिनट दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा
भाजपा रास्ता ढूंढ रही है कि तीन राज्यों के मुख्यमंत्री कैसे बदलें?
उन्होंने इस पूरे विवाद को साजिश बताते हुए कहा कि मोहन यादव (Mohan Yadav) को बदनाम करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने साजिश रची है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या बीजेपी (BJP) को पता नहीं था कि मोहन यादव (Mohan Yadav) रियल इस्टेट (Real Estate) का काम करते थे। बकौल अखिलेश, ये आरोप इसलिए लग रहा है कि भाजपा रास्ता ढूंढ रही है कि तीन राज्यों के मुख्यमंत्री कैसे बदलें? वे मुख्यमंत्री बदलना चाहते हैं इसलिए आरोप लगवा रहे हैं, इन्हें मध्य-प्रदेश, राजस्थान के मुख्यमंत्री को हटाना है। इन दो को इसलिए हटा रहे हैं कि उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को हटाना है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके रिश्तेदारों की जमीन खरीदी के कथित गड़बड़ी मामले में बचाव किया। उन्होंने कहा कि मोहन यादव को बदनाम किया जा रहा है और बीजेपी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को हटाने की साजिश के तहत उन्हें… pic.twitter.com/zr2C1gIdDd
— kurukuru swah (@KurukuruSwah) June 24, 2026
पढ़ें :- सोनम वांगचुक के अनशन से नहीं पसीजेंगे पीएम मोदी, नौजवान सड़क पर उतरेगा तभी झुकेगी सत्ता : संजय सिंह
एक अंग्रेजी अखबार ने मंगलवार को दावा किया कि मोहन यादव (Mohan Yadav) के मुख्यमंत्री बनने के बाद उज्जैन में उनके परिजनों ने कई प्लॉट खरीदे जिनके आसपास बाद में विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। अखबार की रिपोर्ट का हवाला देकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी मोहन यादव (Mohan Yadav) पर पद के दुरुपयोग के आरोप लगाए। इस बीच, मोहन यादव (Mohan Yadav) का बचाव एक ऐसे खेमे आया जिसकी उम्मीद संभवत: खुद मुख्यमंत्री को नहीं होगी। अखिलेश यादव ने लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत में मोहन यादव (Mohan Yadav) का खुलकर बचाव किया। वह सिर्फ भाजपा पर तंज कसते रहे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तो 300-600 एकड़ जमीन ली है, ये कोई नई बात नहीं है
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि ‘मोहन यादव (Mohan Yadav) को बदनाम करने के लिए भाजपा ने साजिश की है। अगर मोहन यादव (Mohan Yadav) पर ये आरोप है तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तो 300-600 एकड़ जमीन ली है। ये कोई नई बात नहीं है। वे पहले रियल स्टेट का काम करते थे। क्या भाजपा ये नहीं जानती? ये आरोप इसलिए लग रहा है कि भाजपा रास्ता ढूंढ रही है कि 3 मुख्यमंत्री कैसे बदलें। वे मुख्यमंत्री बदलना चाहते हैं इसलिए आरोप लगवा रहे हैं।’
पढ़ें :- E20 Petrol को लेकर देश में बढ़ा सियासी बवाल, केजरीवाल ने PM मोदी को लिखा पत्र, कहा-गाड़ियों के माइलेज हो रहे कम, दाम में हो कटौती
भाजपा को मध्य-प्रदेश, राजस्थान व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को हटाना है
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा को मध्य-प्रदेश, राजस्थान के मुख्यमंत्री को हटाना है। उन्होंने अपने तीर का रुख यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की ओर मोड़ते हुए कहा कि’इन दो को इसलिए हटा रहे हैं कि उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को हटाना है। ये हटाने की साजिश चल रही है। उत्तर प्रदेश की जनता जानती है कि इस बार साइकिल इतनी तेज चलेगी कि अपने आप मुख्यमंत्री हट जाएंगे।