लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोकभवन सभागार में आयोजित एमएसएमई के 51 हजार करोड़ मेगा ऋण वितरण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर ODOP कॉमन फैसिलिटी सेंटर्स के उद्घाटन के साथ ही PLEDGE योजना के तहत लाभार्थियों को सहायता राशि और हस्तशिल्पियों व कारीगरों को टूलकिट भी वितरित किया।
पढ़ें :- Nepal floods : नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने मचाई तबाही; 1000 लोगों के बहने की आशंका
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि, आज उत्तर प्रदेश की प्रगति देखकर हर देशवासी खुश है, जबकि दुनिया अचंभित है क्योंकि वर्ष 2017 से पहले यहां निराशा, हताशा और अराजकता का माहौल था। हम वर्ष 2024 में प्रवेश कर चुके हैं। इन पौने सात वर्षों में प्रदेश छठी-सातवीं अर्थव्यवस्था से ऊपर उठकर आज देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य बन गया है।
उत्तर प्रदेश, देश की 6वीं-7वीं अर्थव्यवस्था से अब नंबर 2 की अर्थव्यवस्था बन चुका है।
सर्वाधिक ग्रोथ रेट के साथ देश में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है…: #UPCM @myogiadityanath pic.twitter.com/v0kgiJY0FA
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) January 3, 2024
पढ़ें :- कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह और डीएम को सार्वजनिक कार्यक्रम में बहनों ने राखी बांध मनाया रक्षाबंधन
उन्होंने कहा, प्रदेश सर्वाधिक ग्रोथ रेट और आर्थिक विकास दर के साथ देश में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। यह टीमवर्क का ही परिणाम है क्योंकि जब हम सामूहिक रूप से मिलकर कार्य करते हैं तो उसके परिणाम इसी रूप में हम सभी के सामने आते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश ने One District, One Product के माध्यम से वैश्विक मंच पर एक प्रतिष्ठा भी प्राप्त की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के Vocal for Local के अभियान पर मुहर लगाने वाला पहला राज्य उत्तर प्रदेश है।
MSME क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तारीकरण की दिशा में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग द्वारा आज लखनऊ में उद्यमियों के लिए आयोजित ₹51,000 करोड़ के मेगा ऋण वितरण समारोह में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर ODOP कॉमन फैसिलिटी सेंटर्स के उद्घाटन के साथ ही PLEDGE योजना के तहत लाभार्थियों… pic.twitter.com/GFinZTIBpy
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 3, 2024
पढ़ें :- राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की देशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा, मैं बैंकर्स से कहूंगा कि छोटी पूंजी कभी डूबती नहीं है। आप देंगे तो आपका बिजनेस बढ़ेगा, कॉमन मैन को विश्वास होगा, युवाओं को रोजगार मिलेगा और उत्तर प्रदेश खुशहाली की तरफ जाएगा।