Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Uttarakhand News: धामी कैबिनेट ने यूसीसी ड्राफ्ट को दी हरी झंडी, विधेयक विधानसभा के पटल पर रखने को मंजूरी

Uttarakhand News: धामी कैबिनेट ने यूसीसी ड्राफ्ट को दी हरी झंडी, विधेयक विधानसभा के पटल पर रखने को मंजूरी

By शिव मौर्या 
Updated Date

Uttarakhand News:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में रविवार को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के ड्राफ्ट को उत्तराखंड कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी है। अब छह फरवरी को विधानसभा सत्र में यूसीसी का विधेयक पेश किया जाएगा। रविवार को सीएम आवास पर हुई कैबिनेट की बैठक में ड्राफ्ट का विधेयक तैयार कर विधानसभा के पटल पर रखने को मंजूरी दे दी गई। अब आगामी छह फरवरी को आयोजित विधानसभा सत्र में यूसीसी का विधेयक पेश किया जाएगा।

पढ़ें :- भारत के छात्रों को प्रधानमंत्री की क्षमा की ज़रूरत नहीं, मोदी जी को उनसे माफ़ी मांगनी चाहिए: राहुल गांधी

इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत कैबिनेट मंत्रियों ने बिल पर चर्चा की। सीएम धामी ने शनिवार को भी यूसीसी के ड्राफ्ट पर चर्चा करने के लिए कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में पांच फरवरी से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर भी चर्चा की गई।

Advertisement