Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Uttarakhand News: यात्रियों को लेकर जा रहा टैंपो ट्रैवलर नदी में गिरा, 8 लोगों के मौत की सूचना

Uttarakhand News: यात्रियों को लेकर जा रहा टैंपो ट्रैवलर नदी में गिरा, 8 लोगों के मौत की सूचना

By शिव मौर्या 
Updated Date

Uttarakhand News: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक टैंपो ट्रैवलर नदी में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में 8 लोगों के मरने की सूचना है, जबकि 12 को रेस्क्यू किया गया। कई लोगों को हालत गंभीर है। जबकि कुछ लोग अभी भी फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि, टैंपो ट्रैवलर में करीब 26 लोग सवार थे।

पढ़ें :- राजकुमार भाटी ने बदला धर्म! भाजपा ने पूछा- क्या यही सपा का मूल चिंतन? VIDEO वायरल होते ही राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दी सफाई

वहीं, घायलों को हेलिकॉप्टर से हायर सेंटर ले जाया जाएगा। गुप्तकाशी से हेलिकॉप्टर रुद्रप्रयाग पहुंच गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग शहर से पांच किलोमीटर आगे बदरीनाथ हाईवे पर रैतोली के पास एक टेंपो ट्रेवलर नदी में गिर गया। वाहन में 26 यात्रियों के होने की आशंका है। सूचना पर पुलिस प्रशासन जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ समेत अन्य टीम मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही है।

वहीं, इस घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, जनपद रुद्रप्रयाग में टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन व SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है। ज़िलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

Advertisement