Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Uttarakhand Weather: भीषण गर्मी के बीच लोगों को मिली बड़ी राहत, पहाड़ी इलाके में हुई मूसलाधार बारिश

Uttarakhand Weather: भीषण गर्मी के बीच लोगों को मिली बड़ी राहत, पहाड़ी इलाके में हुई मूसलाधार बारिश

By शिव मौर्या 
Updated Date

Uttarakhand Weather: भीषण गर्मी के बीच उत्तराखंड में देर शाम लोगों को राहत मिली है। पहाड़ में मौसम ने करवट बदली है और तेज बारिश हुई है। गोपेश्वर और गुप्तकाशी में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, मैदानी इलाकों में चिलचिलाती धूप ने लोगों परेशान जरूर किया है।

पढ़ें :- राजकुमार भाटी ने बदला धर्म! भाजपा ने पूछा- क्या यही सपा का मूल चिंतन? VIDEO वायरल होते ही राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दी सफाई

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले के कुछ स्थानों पर गर्म हवा चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही कई अन्य जिलों में भी गर्म हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

Advertisement